बीजेपी ने शुरू किया मिशन 2024 का प्लान, गुरुग्राम में OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बताया प्लान

रुग्राम के प्रदेश स्तरीय कार्यालय में भाजपा की ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक में 2024 चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी काडर बेस्ड पार्टी है। लिहाज़ा 2024 के चुनावों में सभी मंडलों से लेकर मोर्चों तक सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ट्रेनिंग देने तक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

By  Vinod Kumar January 30th 2023 04:25 PM

गुरुग्राम/नीरज वशिष्ठ: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शह और मात का खेल अब शुरू हो गया है। तमाम विपक्षी दल मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने की कोशिशों में लगे हैं, वहीं, बीजेपी ने एक बार फिर सत्ता में काबिज होने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गुरुग्राम के प्रदेश स्तरीय कार्यालय में भाजपा की ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में हरियाणा के गुरुग्राम में आज बीजेपी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी इस बैठक में शामिल हुए। दो दिवसीय इस बैठक का आज दूसरा दिन था और सीएम मनोहर लाल के अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इस बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक में 2024 चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कहा कि 100 में से 60 प्रतिशत हमारा है, बाकी में बंटवारा है और बटवारें में भी हमारा है। उनका कहना था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका लक्ष्य 60 प्रतिशत सीटें जीतना है। विपक्ष के पास जा रही 40 प्रतिशत सीटों पर भी उनकी निगाह है।

जहां कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा में लगी है और अन्य विपक्षी दल भी तीसरा मोर्चा बनाने की तरफ देख रहे हैं। वहीं, भाजपा का संगठन चुनावों की तैयारियों में जुटी है। मंथन के साथ चिंतन भी शुरू हो चुका है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी काडर बेस्ड पार्टी है। लिहाज़ा 2024 के चुनावों में सभी मंडलों से लेकर मोर्चों तक सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ट्रेनिंग देने तक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

 

Related Post