हिमाचल मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, राजभवन में 33 साल की उम्र में ये विधायक बने सबसे युवा मंत्री

सुक्खू मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया। राजभवन में आज सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही छह विधायकों को सीएम सुक्खू ने सीपीएस पद की शपथ दिलाई। सुक्खू कैबिनेट में विक्रमादित्य सिंह सबसे युवा और कर्नल धनीराम शांडिल सबसे अधिक उम्र के मंत्री हैं।

By  Vinod Kumar January 8th 2023 10:44 AM -- Updated: January 8th 2023 10:57 AM

शिमला: लगभग एक महीने के बाद हिमाचल में कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। हिमाचल कैबिनेट में 7 मंत्रियों को आज राज्यपाल भवन में शपथ दिलवाई गई। मंत्रिमंडल में विक्रमादित्य सिंह सबसे युवा चेहरे हैं। 33 साल की उम्र विक्रमादित्य सिंह विधायक बने हैं।

सबसे पहले कर्नल धनीराम शांडिल को शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधायक चंद्र कुमार, हर्षवर्धन, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। CM सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई वाली हिमाचल सरकार में कोई महिला मंत्री नहीं बनाई गई है।

शिमला के तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया हैं। मंत्रियों के तीन पद अभी भी खाली रहेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिवों को शपथ दिलाई। इससे पहले मंत्री बनने से चूके 6 विधायकों को CM सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) की शपथ दिलाई। इनमें सुंदर सिंह ठाकुर, एमएल ब्राक्टा, राम कुमार, आशीष बुटेल, किशोरी लाल और संजय अवस्थी शामिल हैं।

सुक्खू कैबिनेट में शिमला में तीन, सोलन-सिरमौर और कांगड़ा से एक-एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही कैबिनेट कोटे  से जगत सिंह नेगी को मंत्री बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद 9 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सीएम बनाया गया था। इसके बाद शिमला के रिज मैदान पर सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मंत्री पद की शपथ ली थी।


Related Post