सरकार बनने पर हर गरीब के खाते में देंगे 72 हजार, मोदी के भारत में बन चुके हैं दो हिंदोस्तान: राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पानीपत के हुड्‌डा ग्राउंड में रैली की। इसमें राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से यात्रा शुरू हुए 112 दिन बीत चुके हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनसंख्या 140 करोड़ है, जितना पैसा आधे भारत के लोगों के पास है, उतना पैसा हिंदुस्तान के सबसे अमीर 100 लोगों के पास है। देश में जितनी भी कॉर्पोरेट कंपनियां हैं, उनमें से 90% लाभ सिर्फ 20 कंपनियां ही कमा रही हैं।

By  Vinod Kumar January 6th 2023 05:23 PM -- Updated: January 6th 2023 06:08 PM

Rahul Gandhi  Panipat rally: हरियाणा के पानीपत से आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत हुई। पानीपत में सनौली खुर्द गांव से ये यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी उदयभान, कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पैदल यात्रा करते नजर आए।  

राहुल गांधी ने पानीपत के हुड्‌डा ग्राउंड में रैली की। इसमें राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से यात्रा शुरू हुए 112 दिन बीत चुके हैं। आज हम पानीपत की ऐतिहासिक जगह पर खड़े हैं। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि 2019 में हम एक योजना के जरिए   हर गरीब व्यक्ति के खाते में 72 हजार रुपए देना चाहते थे। हरियाणा में सरकार आने पर हम ये योजना शुरू करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश का आधा पैसा महज कुछ लोगों के हाथों में होने की बात कही।

राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनसंख्या 140 करोड़ है, जितना पैसा आधे भारत के लोगों के पास है, उतना पैसा हिंदुस्तान के सबसे अमीर 100 लोगों के पास है। देश में जितनी भी कॉर्पोरेट कंपनियां हैं, उनमें से 90% लाभ सिर्फ 20 कंपनियां ही कमा रही हैं। ये नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान की सच्चाई है। यहां 2 हिंदुस्तान बन गए हैं। एक किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, बेरोजगारों हिंदोस्तान है जहां करोड़ों लोग रहते हैं और दूसरा 200-300 लोगों का हिंदुस्तान। इनके पास पूरा का पूरा धन। आपके पास कुछ नहीं।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले 80 हजार युवा सेना में भर्ती होते थे। अब 15 साल की नौकरी की बात भूल जाओ। 4 साल बाद 75% को लोगों को रिटायर कर दिया जाएगा। पेंशन नहीं मिलेगी। जब मैं यह बात उठाता हूं तो कहा जाता है कि सेना के खिलाफ बोल रहा हूं। 

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 जनवरी को करनाल जिले में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के चलते एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ट्रैफिक जिला पुलिस प्रशासन द्वारा एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।


Related Post