राहुल गांधी को शादी के लिए चाहिए ऐसी लड़की, इंटरव्यू में 'पप्पू' बुलाने पर भी दिया जवाब

राहुल गांधी ने कहा कि मैं ऐसी महिला से शादी करना चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी दोनों के गुण हों। वह अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी उनके जीवन का प्यार हैं, उनकी दूसरी मां हैं।

By  Vinod Kumar December 28th 2022 04:39 PM

राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनसे शादी से जुड़ा सवाल पूछा गया। इस राहुल गांधी ने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया। राहुल गांधी से जब पूछा गया कि आप किस तरह की महिला से शादी करना चाहते हैं। शादी के लिए कैसी लड़की चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं ऐसी महिला चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी दोनों के गुण हों। वह अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी उनके जीवन का प्यार हैं, उनकी दूसरी मां हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें 'पप्पू' कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि ये विरोधियों के प्रचार अभियान का हिस्सा है। ये प्रोपेगैंडा कैंपेन है। ये उन लोगों के भीतर का डर है, जिनकी लाइफ में कुछ नहीं हो रहा है। 

राहुल गांधी ने कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी को भी 'गूंगी गुड़िया' कहा जाता था, लेकिन आज उन्हें 'आयरन लेडी' के नाम से जाना जाता है।  मुझे इसकी परवाह नहीं है। आप मुझे कुछ भी बुला सकते हैं। मुझे इसे दिल पर लेने की आवश्यकता नहीं है। 

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी जिसके बाद अब वो 9 दिन के आराम पर है। वहीं अब 3 जनवरी को कश्मीरी गेट से फिर से शुरू होकर यात्रा को पूरा करेगी। जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी यात्रा में शामिल होंगे। 


Related Post