'हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की खबरें झूठी, विपक्ष फैला रहा है ये अफवाहें'

By  Vinod Kumar December 9th 2022 05:19 PM -- Updated: December 9th 2022 05:23 PM

चंडीगढ़: कुछ दिनों से हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की खबरें सामने आ रही हैं। इसे लेकर कुछ न्यूज वेबसाइट पर खबरें भी प्रकाशित हुईं थी। इसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म था। त्रिपुरा में भी बीजेपी ने नेतृत्व परिवर्तन किया था। इससे पहले उत्तराखंड में भी बीजेपी ने पुष्कर धामी को छह महीने पहले सीएम बनाया था। ऐसे में लोग अटकलें लगा रहे थे कि क्या हरियाणा में भी नेतृत्व परिवर्तन होगा। 

अब इन खबरों पर विराम लगाते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि ये अफवाह हैं, जिसे कुछ यूट्यूब चैनलों ने बिना किसी स्टीक जानकारी के हवा दे रखी है। सीएम मनोहर लाल न केवल इस कार्यकाल को पूरा करेंगे, बल्कि अगले कार्यकाल में भी हमारे नेतृत्व करेंगे।

वहीं, इस मौके पर गुजरात चुनाव के नतीजों पर कृषि मंत्री ने कहा कि बेहद सुकून और हैरान करने जैसा भी है। बीते 27 सालों से गुजरात मे बीजेपी का परचम लहरा रहा है, लेकिन बावजूद इसके इन चुनावों में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बने न केवल ज्यादा सीटों के जीतने का रिकॉर्ड बना, बल्कि 52 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर ने भाजपा के सुसाशन पर मोहर लगाने का काम किया है। 

वहीं, हिमाचल चुनावों की हार पर जेपी दलाल ने कहा की हिमाचल में 40 सालों का इतिहास रहा है। यहां हर 5 साल में सत्ता परिवर्तन हुआ है। इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल के पूर्व ओएसडी और हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जवाहर यादव ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। 

जवाहर यादव ने ट्वीट कर विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह विपक्ष की फैलाई अफवाहें हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री बदलने की सभी चर्चाएं सिर्फ अफवाहें हैं और कुछ नहीं। जवाहर यादव के ट्वीट के बाद एक एक यूजर ने रिप्लाई किया कि धुआं वहीं होता है जहां कभी आग लगी हो।


Related Post