यूके से गांव आकर महिला ने लड़ा सरपंची का चुनाव, धमाकेदार जीत की हासिल...विदेश से वोट डालने आए 100 लोग

By  Vinod Kumar November 6th 2022 12:52 PM

हरियाणा के पंचायत चुनाव में एक अनूठा चुनाव देखने को मिला। जहां पर इंग्लैंड में रहने वाली परविंद्र कौर ने कैथल के प्रेमपुरा गांव में आकर सरपंची का चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। इसके साथ ही लगभग 100 लोगों ने विदेश से आकर अपने गांव में सरपंची के चुनाव में वोट डाला है।

जीत की खुशी के बाद गांव प्रेमपुरा के लोग अनिल विज से मिलने पहुंचे। सरपंच महिला के पति ने बताया कि उनके पिता पहले चुनाव लड़ते थे उनकी रोड एक्ससिडेंट में मृत्यु हो गई थी। उनके संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने चुनाव लड़ा था। इस दौरान गांव के जितने भी लोग विदेशों में रहते थे उनसे भी अपील की थी कि वो भी आकर वोट करें, जिसके बाद सभी विदेश में रहने वाले निवासियों ने भी आकर मतदान किया और हमने जीत हासिल की।

वही अनिल विज ने इस दौरान कहा कि ये हरियाणा का अनूठा चुनाव है। कैथल के गांव प्रेमपुरा में इंग्लैंड के रहने वाले व्यक्ति ने अपने पिता के संकल्प को पूरा किया है। ये अपने देश की माटी की खुशबू है जो इन्हें यहा खींच लाई और जिसके बाद इन्होंने सरपंची का चुनाव लड़ा और जीता भी। इसके साथ ही विदेशों में रहने वाले लगभग 100 लोगों ने भी इस चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया और विदेश से आकर सरपंच पद के लिए वोट किया।

 

Related Post