VIDEO : गृह मंत्री विज ने फिर मारा छापा, प्रशासन में मचा हड़कंप

By  Arvind Kumar December 4th 2019 04:05 PM -- Updated: December 4th 2019 04:16 PM

करनाल। (डिंपल चौधरी) हरियाणा के तेज तर्रार गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल नगर निगम में छापा मारा है। नगर निगम कार्यालय में अचानक गृहमंत्री के पहुंचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विज ने यहां कागजात खंगाले और अधिकारियों से बातचीत की।

Anil Vij गृह मंत्री विज ने फिर मारा छापा, प्रशासन में मचा हड़कंप

बता दें कि इससे पहले भी गृह मंत्री अनिल विज ने पानीपत के एक पुलिस स्टेशन पर छापा मारा था। उन्होंने यहां कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया था। जानकारी के मुताबिक करनाल में भी विज ने एक कर्मचारी को सस्पेंड किया है। रिकॉर्ड में कमी के चलते एक कर्मचारी सस्पेंड किया गया है।

यह भी पढ़ें : चौटाला के तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड

---PTC NEWS---

Related Post