अभय का दुष्यंत पर निशाना, 'कुछ लोग ताऊ देवी लाल की नीतियों को गिरवी रख सत्ता में शामिल हुए'

By  Arvind Kumar January 12th 2020 05:54 PM

करनाल। (डिंपल चौधरी) करनाल पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अपने संबोधन में अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता अपने संगठन को मजबूत करें। अगर संगठन मजबूत होगा तो सरकार की तनाशाही नीतियों के खिलाफ मजबूती के साथ खड़ा हो सकेंगे।

INLD leader Abhay Chautala Attacks on Deputy CM Dushyant Chautala hi अभय का दुष्यंत पर निशाना, 'कुछ लोग ताऊ देवी लाल की नीतियों को गिरवी रख सत्ता में शामिल हुए'

अभय चौटाला ने दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग ताऊ देवी लाल की नीतियों को गिरवी रखकर सत्ता में शामिल हुए हैं। अभय चौटाला ने कहा कि मेरे खिलाफ एक विशेष प्रचार किया गया और कहा गया कि अभय सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनता और कार्यकर्ताओं को धमकाता है। मेरे बारे में कहा गया कि अभय चौटाला ने बच्चों को घर से बाहर निकलवा दिया, अगर मैं धमकाता तो मेरे साथ तीस साल कैसे रहते।

यह भी पढ़ें : VIDEO : दिल्ली में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जजपा

अभय ने कहा कि मैने धमकाया नहीं इन्हें मैने इन्हें लोकसभा का चुनाव लड़ाया था और आज विधानसभा का दरवाजा देखा है। हरियाणा में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर भी अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कई बार मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला डालने के बाद भी नशे के कारोबार पर अभी तक किसी तरह की लगाम नहीं लगी है।

---PTC NEWS---

Related Post