जानिए गठबंधन टूटने और सैनी पर क्या बोले अभय चौटाला ?

By  Arvind Kumar February 10th 2019 11:16 AM -- Updated: February 10th 2019 11:46 AM

सोनीपत। (जयदीप राठी) बसपा ने इनेलो से गठबंधन तोड़ दिया है। गठबंधन टूटने के बाद अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो ने नहीं बल्कि बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन तोड़ा है। उन्होंने कहा कि बसपा के नेता ही इस बारे ज्यादा बता पाएंगे। वहीं अभय ने कहा कि उनकी पार्टी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से ज्यादा उन्हें सम्मान दिया है और गठबंधन निभाने का काम किया है, तोड़ने का नहीं।

Abhay Chautala अब हमारा प्रदेश की जनता के साथ गठबंधन है : अभय चौटाला

अभय ने कहा कि अब हमारा प्रदेश की जनता के साथ गठबंधन है और जनता के बीच जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। राजकुमार सैनी पर बोलते हुए अभय ने कहा कि सैनी ने जहर घोलने का काम किया है, उन्हें महज बुराई ही हाथ लगेगी।

यह भी पढ़ेंजींद उपचुनाव ने हमारे हक में बनाया माहौल : दुष्यंत चौटाला

Related Post