इनेलो को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए मक्खन सिंह लबाना

By  Arvind Kumar April 4th 2019 03:22 PM

हरियाणा। लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद से ही नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने का दौर चल  रहा है। इसी बीच हरियाणा में भी इंडियन नेशनल लोकदल को एक बड़ा झटका मिला है। इनेलो नेता मक्खन सिंह लबाना ने भी अपना रुख भाजपा की तरफ मोड़ते हुए इनेलो को अलविदा बोल दिया है।

Join BJP

इनेलो नेता मक्खन सिंह लबाना ने भी अपना रूख भाजपा की तरफ मोड़ते हुए इनेलो को अलविदा बोल दिया है।हालांकि लबाना कुछ दिन पहले से ही इनेलो पार्टा को अलविदा कर भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन गुरुवार को लबाना ने विधिवत रूप से विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर, राज्य मंत्री नायब सैनी, सांसद रत्न लाल कटारिया और विधायक असीम गोयल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: इनेलो को लगा बड़ा झटका, जेजेपी में शामिल हुए विधायक पिरथी नंबरदार

Related Post