जजपा विधायक बबली ने बराला पर फिर से लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

By  Arvind Kumar January 27th 2020 10:16 AM

टोहाना। (सतीश अरोड़ा) महम के विधायक बलराज कुंडू के बाद अब टोहाना के जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने भी टोहाना के पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आज भी वो अधिकारियों को डरा धमका रहे हैं जिसके चलते अधिकारी अपने तबादले करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैने तो पहली मीटिंग में ही सवाल उठाए थे।

Haryana | JJP MLA Babli again accuses Barala of corruption जजपा विधायक बबली ने बराला पर फिर से लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

गौर हो कि विधायक बलराज कुंडू पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए हैं और भ्रष्टाचार के मामले में जांच की मांग कर रहे हैं। आए दिन कुंडू नए-नए खुलासे भी कर रहे हैं। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने विधायक बलराज कुंडू को क्रिमिनल डेफेमेशन का लीगल नोटिस भी भेजा है। नोटिस के जरिए ग्रोवर ने महम के निर्दलीय विधायक को 15 दिन में माफी मांगने को कहा है। वहीं इस पर कुंडू ने कहा कि ये सत्य और धर्म की लड़ाई है और सच बोलने से मुझे कोई नहीं रोक सकता।

यह भी पढ़ेंबलराज कुंडू के साथ खड़े हुए अभय चौटाला, घोटाले की CBI जांच की मांग

---PTC NEWS---

Related Post