फतेहाबाद में बोले निशान सिंह, किसान सम्मान निधि योजना मजाक

By  Arvind Kumar February 24th 2019 11:52 AM -- Updated: February 24th 2019 11:54 AM

फतेहाबाद। (सतीश अरोड़ा) जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि राजनीति में किस पार्टी का किससे गठबंधन हो जाए कहा नहीं जा सकता, लेकिन जेजेपी अपने उसूलों से समझौता नहीं करेगी। उन्होंने आम आदमी के साथ प्रदेश में गठबंधन के सवाल पर बोलते हुए कहा कि फिलहाल वो और पार्टी का नेतृत्व संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है, संगठन के तैयार होने के बाद गठबंधन के बारे में भी सोचा जाएगा।

Nishan Singh संगठन के तैयार होने के बाद गठबंधन के बारे में भी सोचा जाएगा : Nishan Singh

निशान सिंह ने कहा कि आगामी 8 मार्च को नैना चौटाला फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में हरी चुनरी चौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं जुटेंगी।

Nishan Singh इनेलो में कार्यकर्ता का मान सम्मान नहीं होता : Nishan Singh

इनेलो छोड़ने के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो में कार्यकर्ता का मान सम्मान नहीं होता था किसी को भी सार्वजनिक रूप से धमकाया दिया जाता था और जहां मान सम्मान न हो वहां रहने का कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा कि जेजेपी आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी और आगामी 30 मार्च तक उन्हें चुनाव निशान मिलने की उम्मीद है।

हाल ही पुलवामा में हुए आंतकी हमले पर बोलते हुए निशान सिंह ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण और इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और अगर कोई अपने लाभ के लिए ऐसा करता है तो वो देशद्रोही के समान होगा।

यह भी पढ़ें : संगठन को मजबूत करेंगे बीरेंद्र सिंह, बेटे को राजनीति में उतारने के दिए संकेत

Related Post