हरियाणा मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, कमल गुप्ता-देवेंद्र बबली को मंत्री बनाकर बीजेपी-जजपा ने साधे ये समीकरण

By  Vinod Kumar December 28th 2021 05:36 PM -- Updated: December 28th 2021 05:40 PM

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज अपना मंत्रिमंडल विस्तार किया है। हरियाणा कैबिनेट में दो नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। कमल गुप्ता और देवेंद्र बबली को राज्यपाल बंडारु दतात्रेय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

दोनों के मंत्री बनने के बाद एक बार फिर से हरियाणा मंत्रिमंडल में हिसार और सिरसा लोकसभा क्षेत्र का दबदबा बढ़ा है। कमल गुप्ता अग्रवाल समाज से हैं और बबली जाट समाज से आते हैं। बीजेपी ने RSS बैकग्राउंड को ध्यान में रखा है तो जेजेपी ने जाट समुदाय को ध्यान में रखा है। बीजेपी की तरफ से कमल गुप्ता को मंत्री बनाया गया है तो जेजेपी ने देवेन्द्र बबली को आगे किया है।

kamal gupta devendra babli haryana cabinet haryana news, कमल गुप्ता, देवेंद्र बबली, हरियाणा न्यूज, हरियाणा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेते देवेंद्र बबली

कमल गुप्ता हिसार शहर से बीजेपी विधायक हैं। उन्हें अग्रवाल समाज का बड़ा नेता माना जाता है। इसके साथ ही वो RSS से भी जुड़े रहे हैं और सीएम खट्टर के भी करीबी माने जाते हैं। इससे पहले भी कई बार मंत्रिमंडल की रेस में रहे हैं, लेकिन किसी ना किसी वजह से उनका पत्ता कट जाता था. लेकिन इस मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें अपनी जगह मिल गई है।

kamal gupta devendra babli haryana cabinet haryana news, कमल गुप्ता, देवेंद्र बबली, हरियाणा न्यूज, हरियाणा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेते कमल गुप्ता

उनके अलावा जेजेपी के कोटे से देवेन्द्र बबली को कैबिनेट में जगह मिली है। हरियाणा के टोहाना से विधायक देवेंद्र जाट समुदाय के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं। पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला को विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने हराया है।

Haryana cabinet Devendra Babli Kamal Gupta haryana news, हरियाणा कैबिनेट विस्तार, हरियाणा कैबिनेट, देवेंद्र बबली, कमल गुप्ता देवेंद्र बबली-कमल गुप्ता

मंत्रिमंडल विस्तार का खाका खींचने में बीजेपी नेतृत्व लंबे समय से लगा हुआ था। सीएम मनोहर लाल के अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की भी पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनेक बार बैठकें हुईं थी। जिस पर मुहर क्रिसमस से पहले लगी थी।

Related Post