हिमाचल: जयराम सरकार में बड़ा फेरबदल, किसी से छीना विभाग तो किसी को मिला इनाम

By  Arvind Kumar August 1st 2020 09:25 AM

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो चुका है। इसी के साथ बड़े स्तर पर अन्य मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया गया है। राकेश पठानिया को वन एवम युवा खेल सेवाएं विभाग मिला है। वहीं सुखराम चौधरी को उर्जा जबकि राजेन्द्र गर्ग को खाद्य आपूर्ति दिया गया है।

इसी के साथ महेंद्र सिंह ठाकुर को जल शक्ति एवम बाग़वानी के साथ राजस्व नया विभाग ईनाम में मिला है। सुरेश भारद्वाज से शिक्षा विभाग छीनकर उसकी जगह उन्हें शहरी विकास विभाग मिला है। उधर सरवीण चौधरी को शहरी विकास की जगह सामाजिक अधिकारिता विभाग मिला है।

Major reshuffle in Jairam government | Himachal News in Hindi

राम लाल मार्कंडय से कृषि लेकर टेक्निकल शिक्षा व ट्राइबल दिया गया है। इसके अलावा वीरेंद्र कंवर को कृषि विभाग का ईनाम मिला है। बिक्रम सिंह को उद्योग विभाग के साथ ट्रांसपोर्ट विभाग भी मिला है। गोविन्द सिंह ठाकुर से वन, परिवहन व खेल छीन कर सिर्फ शिक्षा दिया गया है। डॉ. राजीव सैजल को स्वास्थ्य व आयुर्वेद विभाग मिला है।

Major reshuffle in Jairam government | Himachal News in Hindi

गौर हो कि पिछले दिनों ही तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया सहित पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी और बिलासपुर से राजेंद्र गर्ग ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद जयराम सरकार में शामिल हुए तीन मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया।

---PTC NEWS---

Related Post