हरियाणा कैबिनेट की बैठक खत्म, जानिए क्या लिए गए फैसले

By  Arvind Kumar March 8th 2019 05:14 PM -- Updated: March 8th 2019 05:16 PM

चंडीगढ़। (संजय मल्होत्रा) हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कैबिनेट में 16 एजेंडे लगे थे जिसमें से 4 टेबल एजेंडा आए थे, इन 4 में से 2 जबकि 16 में से 9 को मंजूरी दी गई है। बैठक के बाद राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने लोन के ऊपर स्टैम्प पेपर ड्यूटी को खत्म करने का फैसला किया है। राज्यमंत्री के मुताबिक 1 लाख 60 हजार तक के लोन पर स्टैम्प ड्यूटी नहीं लगेगी। इसी तरह पीएम आवास योजना समेत चार कैटेगरी को इससे फ्री किया है। वहीं बेदी ने बताया कि हिसार में डेयरी के लिए करीब 50 एकड़ जमीन को ट्रांसफर करने की मंजूरी कैबिनेट ने दी है। [caption id="attachment_266733" align="aligncenter" width="700"]Cabinet-Decisions-11 बैठक के बाद राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी[/caption] इसके अलावा थेहड़ सिरसा के मामले में विस्थापितों को सुविधा के लिए जो पैसा देना था उसको फ़िलहाल रोका गया है। ऐसे में हाउसिंग बोर्ड के साथ उनकी सेटलमेंट होने के बाद अगला फैसला लिया जाएगा। राज्यमंत्री ने बताया कि थेहड़ से विस्थापित 723 परिवारों को हाउसिंग बोर्ड में फ्लैट का मालिकाना हक दिया गया है। यह भी पढ़ें : तत्वम विला के आसपास के रेवन्यू रास्तों पर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ वहीं कैबिनेट ने अक्षय ऊर्जा पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दी है। चीका के अंदर नई पॉलिसी के तहत 5 एकड़ जमीन कृष्ण गोपाल सेवा समिति को देने की मंजूरी भी दी गई है। घुमंतू जाति की जो सिफारिश आई थी उनको भी मंजूरी दी गई है। इसमें जोगी, जंगम, भाट, रहभारी और मनिहार को शामिल किया है। इनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि ये जातियां पहले डी- नोटीफाई ट्राई (DNT) में नही थी आज इनको शामिल किया गया है। यह भी पढ़ेंराज्यपाल ने तीन नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ

Related Post