भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए चंडीगढ़ पहुंचने मनोहर लाल

By  Ajeet Singh October 26th 2019 12:22 PM

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर मनोहर लाल खट्टर भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह नई दिल्ली से हेलीकाप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचे। विधायक दल के नेता के चयन के लिए जल्द ही बैठक शुरू होगी। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से यहाँ पहुँचने के बाद सीधे अपने आधिकारिक आवास पर पहुंचे जो बैठक स्थल के बेहद करीब है।

हालाँकि यह बैठक मात्र एक औपचारिकता है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी आलाकमान पहले ही सुनिश्चित कर चुकी है कि मनोहर लाल ही अगले मुख़्यमंत्री होंगे। बैठक के बाद मनोहर लाल हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे और प्रदेश में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला के भी दोपहर में चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है और वह अपनी पार्टी का समर्थन भाजपा को देने संबंधी पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल से मिलेंगे। जजपा के साथ गठबंधन होने के बाद भाजपा हरियाणा में नई सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट हासिल की है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने उपमुख्यमंत्री का पद जजपा को देने की पेशकश की है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को नयी दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी का होगा और उपमुख्यमंत्री का पद जननायक जनता पार्टी को दिया जाएगा।

Dushyant Chautala भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए चंडीगढ़ पहुंचने मनोहर लाल

राज्य विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अगली सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई। चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 10 और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) एक सीट मिली हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है।

यह भी पड़ेंगोपाल कांडा का आपराधिक कच्चा चिट्ठा- उनके ही चुनावी शपथ-पत्र के मुताबिक!

---PTCNews---

Related Post