विनोद मेहता सहित कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

By  Arvind Kumar July 29th 2019 03:07 PM

हिसार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद मेहता सहित कई अन्य नेताओं ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विश्राम गृह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में इनका स्वागत किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद मेहता, हांसी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल सोनी, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता टोनी भाटिया, पूर्व सरपंच प्रकाश यादव, रिटायर्ड प्रोफेसर कंवल सलूजा व बरवाला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष राजीव कौशिक ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

Subhash Barala 1 विनोद मेहता सहित कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को भरपूर मान-सम्मान मिलेगा। बराला ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने जन कल्याण की जो नीतियां अपनाईं और देश को विकास के जिस रास्ते पर आगे बढ़ाया है उससे प्रभावित होते हुए दूसरी पार्टियों के विचारवान लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और इनेलो का जो हाल हो चुका है वह किसी से छिपा नहीं है। इन पार्टियों और इनके नेताओं का वजूद धीरे-धीरे राजनीतिक दृष्टिकोण से खत्म होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : जेजेपी को झटका, कई नेता बीजेपी में हुए शामिल

इनेलो पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने हिंदी फिल्म के एक गीत इस दिल के टुकड़े हजार हुए की तर्ज पर कहा कि इस (इनेलो) दल के टुकड़े हजार हुए। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा में ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को राजनीतिक ऊंचाइयां प्राप्त करने के समुचित अवसर मिल सकते हैं। इस पार्टी का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बन सकता है जो वर्तमान परिदृश्य में साबित भी हो रहा है।

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post