करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय की सैद्धान्तिक स्वीकृति

By  Arvind Kumar January 19th 2021 09:44 AM

चंडीगढ़। हरियाणा में करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय ने सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही, कैथल में 4 किलोमीटर लंबी एलीवेटीड रेलवे लाइन निर्माण की भी रेल मंत्रालय द्वारा सहमति दी गई है।

Karnal to Yamunanagar Rail करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय की सैद्धान्तिक स्वीकृति

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक कर हरियाणा से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं के संदर्भ में विचार विमर्श किया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हरियाणा से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं की स्वीकृति दी। बैठक में रेलवे के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- किसानों की 26 जनवरी की परेड को अकाली दल ने किया समर्थन देने का ऐलान

Karnal to Yamunanagar Rail करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय की सैद्धान्तिक स्वीकृति

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। रोहतक की भांति कैथल में भी 4 किलोमीटर लंबी एलीवेटीड रेलवे लाइन निर्मित किए जाने के संदर्भ में रेल मंत्रालय द्वारा सहमति दी गई है। उन्होंने कहा कि पंचकूला रेलवे स्टेशन को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की भांति विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- वैक्सीनेशन के बाद स्वास्थ्य कर्मी की मौत, डॉक्टर बोले- वैक्सीन नहीं है वजह

Karnal to Yamunanagar Rail करनाल से यमुनानगर रेल लाईन परियोजना के निर्माण को रेल मंत्रालय की सैद्धान्तिक स्वीकृति

रोहतक में एलीवेटीड रेलवे लाइन के नीचे हरियाणा के लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाने की अनुमति दी गई है। रोहतक रेलवे स्टेशन के मालगाड़ियों के शेड को लाहली स्थानांतरित किए जाने के लिए सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इसके अलावा भिवानी से हरिद्वार जाने वाली सवारी रेलगाड़ी का कलानौर में हाल्ट के लिए स्वीकृति दी गई है।

Related Post