नायब सैनी बोले- किसानों का मुखौटा ओढ़े कांग्रेसियों ने किया हमला

By  Arvind Kumar April 7th 2021 09:33 AM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) शाहाबाद में हुए हमले के बाद नायब सिंह सैनी ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि उन पर हमला किसानों का हितैषी बनने का नकाब ओढ़े कांग्रेसियों ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान हितैषी कार्य से घबरा चुकी है और नायब सैनी बोले- किसानों का मुखौटा ओढ़े कांग्रेसियों ने किया हमलाअब भोले-भाले किसानों को बरगला कर उनके विकास को रोकना चाहती है।

Attack on Nayab Saini नायब सैनी बोले- किसानों का मुखौटा ओढ़े कांग्रेसियों ने किया हमला

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबी हटाओ के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और गरीबों को खत्म करती रही लेकिन अब मोदी सरकार गरीब किसान और आम लोगों की हितैषी है जो कांग्रेस के गले नहीं उतर रहा।

यह भी पढ़ें- बीजेपी सांसद का किसानों ने किया विरोध, गाड़ी पर किया पथराव

यह भी पढ़ें- न्यायमूर्ति नथालपति वेंकट रमण होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश

Attack on Nayab Saini नायब सैनी बोले- किसानों का मुखौटा ओढ़े कांग्रेसियों ने किया हमला

उन्होंने कहा कि इस हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम नहीं होगी। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने भी सांसद नायब सिंह सैनी के निवास पर कहा कि जो कुछ आज घटना घटी, सांसद की गाड़ी के साथ सांसद के ऊपर हमला किया गया, यह निंदनीय है और यह सारा मामला पार्टी हाईकमान को बता भी दिया गया है।

Attack on Nayab Saini नायब सैनी बोले- किसानों का मुखौटा ओढ़े कांग्रेसियों ने किया हमला

उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र में बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी की गाड़ी के शीशे शरारती तत्वों ने तोड़ दिए थे। शाहाबाद मारकंडा से अपने कार्यकर्ता के घर से चाय पीने के बाद सांसद नायब सिंह सैनी नारायणगढ़ अपने घर जा रहे थे। मगर किसानों का गुस्सा इस कदर टूट पड़ा कि किसानों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया।

Related Post