राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार मुर्मू ने शुरू किया प्रचार, हिमाचल-हरियणा के विधायकों से मांगा समर्थन

By  Vinod Kumar July 1st 2022 04:26 PM

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदावर द्रौपदी मुर्मू ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने प्रचार की शुरूआत हिमाचल हरियाणा से की है। द्रौपदी मुर्मू आज चंडीगढ़ पहुंची। यहां अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद किरण खेर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वो हिमाचल के लिए रवाना हुई।

बद्दी पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सीएम जयराम ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुर्मू किश्नपुरा में स्थित ली मैरियट होटल में बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने हिमाचल के मंत्रियों और विधायकों से कहा कि मुझे शत प्रतिशत विश्वास है कि आप अपना समर्थन मुझे देंगे। आप सबका सहयोग अपेक्षित है। तभी मेरी जीत संभव होगी।

हिमाचल के बाद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू वापस चंडीगढ़ पहुंची। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने द्रोपदी मुर्मू का शॉल व फूल देकर सम्मानित किया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी स्मृति चिन्ह देकर द्रोपदी मुर्मू का अभिनंदन किया। वहीं, उपमुख्यमंत्री दुष्यत चौटाला सहित कई नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू का पुष्प देकर अभिनंदन किया।

मुर्मू ने हरियाणा निवास में हरियाणा BJP के विधायकों, सांसदों एवं जेजेपी के विधायकों व हरियाणा के निर्दलीय विधायकों के साथ पंजाब के विधायकों के साथ की और राष्ट्रपति चुनाव के लिए सर्थन मांगा। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर भी बैठक में मौजूद रहीं।

बता दें कि एनडीए गठबंधन ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार चुना है। मुर्मू आदिवासी मूल की महिला होने के साथ-साथ दक्षिणी राज्य उड़ीसा से आती हैं। ओडिशा में सिंचाई और बिजली विभाग में एक कनिष्ठ सहायक रहने के साथ साथ दो बार विधायक रहने के साथ झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।

Related Post