कांग्रेस के पास पिटे हुए मोहरे, किसी को भी अध्यक्ष बनाए कोई फर्क नहीं : बराला

By  Arvind Kumar September 5th 2019 10:30 AM

टोहाना। (सतीश अरोड़ा) कांग्रेस पार्टी के पास सब पिटे हुए मोहरे हैं, किसी को भी अध्यक्ष बनाए इसका कोई असर पड़ने वाला नहीं है, यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। इस दौरान गांव कन्हड़ी में कांग्रेस समर्थित बताए जा रहे लोगों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में आस्था जताई।

Barala 1 कांग्रेस के पास पिटे हुए मोहरे, किसी को भी अध्यक्ष बनाए कोई फर्क नहीं : बराला

वहीं बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कारनामों के चलते सरकार से बाहर हुई थी तथा अब अपने कारनामों के चलते गर्त में जा रही है, इसे अब कोई बचा नहीं पाएगा। बराला ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश में भारी जन समर्थन मिल रहा है जिसके चलते भाजपा की सरकार बनना तय हो चुका है।

यह भी पढ़ें :  LIVE : तंवर की छुट्टी, कुमारी शैलजा को बनाया गया हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष

---PTC NEWS---

Related Post