चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कह और कर सकती है कांग्रेस : नीति आयोग उपाध्यक्ष

By  Arvind Kumar March 26th 2019 01:10 PM -- Updated: March 26th 2019 01:13 PM

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के न्यूनतम आय योजना पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कह और कर सकती है। राजीव कुमार ने कहा कि कांग्रेस इससे पहले भी चुनावों के समय ऐसा करती आई है। गरीबी को 1966 में हटा दिया गया था। वन रैंक वन पेंशन इसके बाद लागू किया गया। शिक्षा के अधिकार कानून के लागू होने के बाद हर कोई शिक्षा का लाभ उठा रहा है। इसके बाद आप देखते हैं कि वे कुछ भी कह और कर सकते हैं।

Rahul-Gandhi राहुल गांधी ने ऐलान किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 करोड़ लोगों को सालाना 72,000 रुपए दिए जाएंगे।

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 करोड़ लोगों को सालाना 72,000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा था कि पार्टी की इस योजना से देश के 20 करोड़ नागरिकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इस ऐलान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया और खुद केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली इसे लेकर मीडिया के सामने आए और कांग्रेस पर लोगों को झांसा देने के आरोप लगाए।

 

यह भी पढ़ेंतो अपने इस कदम से देश में गरीबी मिटाएंगे राहुल गांधी

Related Post