धान खरीद के लिए इस साल बनेंगे तीन गुणा खरीद केंद्र: दुष्यंत चौटाला
Arvind Kumar
July 28th 2020 04:44 PM
चंडीगढ़। प्रदेश के किसानों को धान बेचने के लिए किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर उचित कदम उठाए जाएं। धान खरीद के लिए अनाज मंडियों में तोल के लिए प्रयोग किए जाने वाले धर्मकांटों की 15 दिन के अंदर जांच भी करें। यह निर्देश हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सीजन 2020-21 के लिए धान एवं बाजरा की खरीद की तैयारियों के लिए हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।