चुनाव में महिलाओं के वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाये गए पिंक बूथ

By  Ajeet Singh October 20th 2019 04:24 PM -- Updated: October 20th 2019 07:38 PM

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) विधानसभा चुनावों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शहर में दो पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहाँ सुरक्षाकर्मियों से लेकर पोलिंग बूथ ड्यूटी देने का काम महिलाएं करेंगी। महिलाओं की टोली अपने-अपने पोलिंग बूथ के लिए चुनाव सामग्री लेकर रवाना हो गई हैं। महिलाओं का कहना हैं कि हर चुनाव में पिंक बूथ की संख्या बढ़नी चाहिए, महिलाओं को भी आगे आने का मौका मिलना चाहिए, महिलाएं भी उचित व्यवस्था के साथ चुनाव संपन्न करवा सकती हैं।

Pink Booth Staff Ladies चुनाव में महिलाओं के वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाये गए पिंक बूथ

विधानसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 2 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन पिंक बूथो में सुरक्षाकर्मी से लेकर बूथ के स्टाफ तक का सारा काम महिलाएं ही संभालेंगी। महिलाओं को पुरुष सुरक्षाकर्मियों और पुरुष स्टाफ के बीच कई बार वोट डालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने इस बार शहर में बूथ नंबर 47-48 को पिंक बूथ के नाम से घोषित किया है। 47 और 48 पोलिंग बूथ में महिलाएं ही सुरक्षाकर्मी होंगी और चुनाव ड्यूटी पर भी महिलाओं को तैनात किया गया है। आज महिलाओं की पोलिंग पार्टी अपनी चुनाव सामग्री लेकर अपने बूथों के लिए महिला कॉलेज से रवाना हुई।

मीडिया से बातचीत करते हुए पोलिंग स्टाफ की महिलाओं ने बताया कि उन्हें खुशी है कि वह मतदान करवाने के लिए जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह निष्पक्ष चुनाव करवायेंगी और उन्हें खुद पर गर्व होगा कि वह भी पुरुषों से कम नहीं है और चुनावी व्यवस्था संभाल सकती हैं। चुनावी ड्यूटी कर रही महिलाओं ने बताया कि पिंक बूथों की संख्या प्रशासन को बढ़ानी चाहिए ताकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ सके और महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिले। महिला स्टाफ ने बताया कि उनके द्वारा अपने इलाके के पिंक बूथो को सजाया भी जाएगा, पिंक बूथ अन्य सभी चुनावी बूथो से अलग होंगे और अच्छी तरह से सजाए जाएंगे। महिला स्टाफ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी वह चुनावी ड्यूटी कर चुकी है। पिछली बार लोकसभा चुनाव में एक पिंक बूथ बनाया गया था, जबकि अब 2 बूथ बनाए गए हैं।

यह भी पड़ें: वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनूठी पहल, मतदान करने पर मिलेगी छूट

---PTCNews---

Related Post