पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को करार दिया ढकोसला पत्र

By  Arvind Kumar April 3rd 2019 12:50 PM -- Updated: April 3rd 2019 12:51 PM

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जारी किए गए कांग्रेस के मैनिफेस्टो को प्रधानमंत्री ने झूठ से भरा हुआ करार दिया है। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को भ्रष्ट और बेइमानी से भरा दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि इसे घोषणापत्र के बजाए ढकोसला पत्र कहना चाहिए।

Congress-Manifesto बीते कल ही नई दिल्ली में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना मैनिफेस्टो जारी किया है

गौरतलब है कि बीते कल ही नई दिल्ली में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना मैनिफेस्टो जारी किया है। इस मैनिफेस्टो में कांग्रेस ने ‘न्याय’ स्कीम लागू करने का वायदा किया है। वहीं मैनिफेस्टों में किसानों के साथ-साथ बेरोजगारों के लिए कांग्रेस ने बड़े वादे किए हैं।

यह भी पढ़ेंकांग्रेस ने जारी किया मैनिफेस्टो, देश की जनता से किए ये बड़े वायदे

Related Post