जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं सहित पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By  Arvind Kumar May 27th 2019 02:54 PM

नई दिल्ली। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- पंडित नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदानों को याद करते हैं।

Pandit Jawaharlal Nehru death anniversary 3 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शांति वन में पंडित नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए

Pandit Jawaharlal Nehru death anniversary 1 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शांति वन में पंडित नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए

Related Post