GDP 4.5 तक पहुंचने पर प्रियंका गांधी ने घेरी सरकार, कही ये बात
Arvind Kumar
November 30th 2019 10:43 AM
नई दिल्ली। दूसरी तिमाही में आर्थिक विकास दर गिरकर 4.5% पर आ गई है। इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। जहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आर्थिक विकास दर में गिरावट पर चिंता जताई है, वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है।
जीडीपी की दर गिरकर 4.5 प्रतिशत तक आने के लिए प्रियंका ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और आरोप लगाया कि इससे साफ़ हो गया है कि सरकार आर्थिक विकास के झूठे दावे कर रही है।