punjab assembly election 2022: भगवंत मान होंगे पंजाब में AAP का सीएम फेस! पार्टी सूत्रों से मिला बड़ा अपडेट

By  Vinod Kumar January 4th 2022 05:15 PM

punjab assembly election 2022: पंजाब में व‍िधानसभा चुनाव का ऐलान अभी नहीं क‍िया गया है, लेकि‍न इस बीच आम आदमी पार्टी से सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर न‍िकलकर सामने आ रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) लोकसभा सांसद भगवंत मान (MP Bhagwant Mann) को सीएम का चेहरा बना सकती है।

सूत्रों का कहना है क‍ि सांसद भगवंत मान को सीएम फेस बनाए जाने को लेकर पीएसी में सहमत‍ि बन गई है, लेक‍ि‍न अब इसकी आध‍िकार‍िक घोषणा होना बाकी है। आम आदमी पार्टी भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नाम का एलान चुनाव आयोग की घोषणा के बाद ही करेगी।

पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 20 सीटों पर जीत मिली थी। आम आदमी पार्टी के 10 विधायक या तो इस्तीफा दे चुके हैं या फिर दूसरे दलों का हिस्सा बन चुके हैं। इनमें से कुछ विधायक भगवंत मान के समर्थन भी रहे हैं। आम आदमी पार्टी 2017 की तरह बिना किसी चेहरे के मैदान में उतरने की गलती नहीं दोहराना चाहती है।

भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में वह आप के अकेले ऐसे उम्मीदवार थे जिन्हें जीत मिली थी। भगवंत मान 2014 में भी संगरूर से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे। मान ने अपने राजनीत‍िक करि‍यर की शुरुआत मनप्रीत स‍िंह बादल की पंजाब पीपल्‍स पार्टी से की थी, लेक‍िन बाद में वह आम आदमी पार्टी में शाम‍िल हो गए थे।

भगवंत मान के कद को देखते हुए उन्हें आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया था। भगवंत मान के समर्थक लगातार आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर सीएम के चेहरे की घोषणा करने को लेकर दबाव बनाए हुए हैं। अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरों के दौरान भगवंत मान के समर्थन उनके समर्थन में नारेबाजी करते हैं।

Related Post