punjab election: पीएम ने रैली में केजरीवाल को घेरा, कहा: पंजाब को तोड़ने का सपना पाले हुए हैं ये लोग

By  Vinod Kumar February 17th 2022 02:40 PM -- Updated: February 17th 2022 02:48 PM

punjab assembly election pm modi rally: पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार कल खत्म हो जाएगा। ऐसे में ताबड़ेतोड़ चुनावी रैलियों का दौर जारी है। अबोहर में पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम ने रैली में केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें चन्नी ने UP-बिहार के लोगों को भइया कहकर बुलाया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कुमार विश्वास की ओर से लगाए गए आरोपों पर केजरीवाल को घेरा।

कुमार विश्वास की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि जो आरोप लगा है वह बहुत खतरनाक है। इसे हर मतदाता को और देशवासी को गंभीरता से लेना चाहिए। ये लोग पंजाब को तोड़ने का सपना पाले हुए हैं। सत्ता पाने के लिए इन्हें देश भी तोड़ना पड़े तो यह उसके लिए भी तैयार हैं। यह सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाते हैं। यह बीएसएफ के बढ़ते अधिकारों पर आवाज उठाते हैं। मेरे पंजाब ने कई घाव झेले हैं लेकिन मरने मिटने में हमेशा आगे रहा है।

जिनकी दिल्ली में सरकार है वह सिखों को डगर डगर पर अपमानित करते हैं। दिल्ली में एक भी सिख को मंत्री नहीं बनाया। शराब के ठेके खोलने पर जोर दे रहे हैं। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता है तो यह पंजाब के किसानों को गाली देते हैं। यहां आकर किसानों को गले लगाने की बात करते हैं। कोरोना लहर के दौरान झूठ बोल कर लोगों को यहां से भगा दिया।

 punjab assembly election pm modi election rally in punjab abohar

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़वाती रही है। कांग्रेस के CM ने बयान यूपी-बिहार के लोगों पर अपमानजनक बयान दिया था और उनके मालिकों ने बगल में खड़े होकर तालियां बजाईं थीं। यह पूरे देश ने देखा है। अपने इन बयानों से किसका अपमान किया जा रहा है?

मोदी ने कहा, "यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई-बहन मेहनत न करते हों। मोदी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म पटना में हुआ और आप कहते हैं बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। संत रविदास रविदास जी भी उत्तर प्रदेश में पैदा हुए थे तो क्या उनके नाम को भी मिटा दोगे। आप कहते हो भइयों को घुसने नहीं देंगे। पंजाब में एक भी ऐसा गांव नहीं है जहां यूपी बिहार के लोग मेहनत नहीं करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती आई है।

punjab assembly election pm modi election rally in punjab abohar

मोदी ने कहा कि इस चुनाव में पंजाब में ये मेरी आखिरी सभा है। मैं बीते कुछ दिनों में पंजाब के अलग अलग क्षेत्रों में गया हूं। पूरे पंजाब में आज एक ही आवाज उठ रही है, भाजपा को जिताना है, एनडीए को जिताना है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप देखिए, देश के इतने सारे राज्य हैं जहां कांग्रेस एक बार गई, फिर लौटकर नहीं आई और जहां भाजपा को आशीर्वाद मिल गया, वहां तो कांग्रेस जड़-मूल से साफ हो गई।

punjab assembly election pm modi election rally in punjab abohar

उन्‍होंने कहा कि इस तरह की विभाजनकारी सोच को एक पल के लिए भी पंजाब में राज करने का अधिकार नहीं है। यहां जो भी सरकार बने वह देश के लिए प्रतिबद्ध हो। जो लोग भारत को राष्ट्र ही नहीं मानते हम उनके भरोसे राज्य नहीं सौंप सकते। कांग्रेस पंजाब को अस्थिरता की तरफ ले जाने का प्रयास कर रही है।

Related Post