भगवंत मान के सिर पर आज सजेगा सेहरा, 32 की डॉ. गुरप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे

By  Vinod Kumar July 7th 2022 10:44 AM

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दूसरी बार शादी के बंधन में बंधंगे। सीएम भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधेंगे। 32 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। दोनों एक दूसरे को करीब चार साल से जानते हैं।

भगवंत मान ने मां और बहन के कहने पर शादी के लिए हामी भरी है। शादी समारोह में बेहद कम और खास लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। शादी समारोह में शाही दावत का भी इंतजाम किया गया है। इस शादी का आयोजन मुख्यमंत्री आवास पर ही होगा।

भगवंत मान की शादी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपने परिवार के साथ इस शादी में चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। छह साल पहले पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है। तालक के बाद उनकी पहली पत्नी अमेरिका में बच्चों के साथ रहती हैं। भगवंत मान की पहली शादी से दो बच्चे भी हैं।

भगंवत मान की होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर हरियाणा की रहने वाली हैं, लेकिन उनका परिवार पंजाब के राजपुरा में रहता हैं। गुरप्रीत अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। उनकी दो बड़ी बहन और हैं। गुरप्रीत की दोनों बड़ी बहनें ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में रहती हैं। उनके पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है।

Related Post