गृह मंत्री अनिल विज बोले- फाइटर जहाजों का 'सरदार' है राफेल

By  Arvind Kumar September 10th 2020 11:45 AM -- Updated: September 10th 2020 11:46 AM

अंबाला। (कृष्ण बाली) केंद्रीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आज राफेल लड़ाकू विमान को विधिवत रूप से भारतीय बेड़े में शामिल करने पर अनिल विज ने खुशी जाहिर करते हुए राफेल को फाइटर जहाजों का सरदार करार दिया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जैसे जंगल में शेर गर्जना से ये जब दहाड़ेगा और उसकी दहाड़ सुनकर सारे जानवर छिप जाते हैं।

इसी प्रकार से जब हमारा राफेल आसमान में दहाड़ेगा तो दुश्मन के छोटे-मोटे हथियार अपने आप छिप जाएंगे। विज ने कहा कि ये भारत का मान और सम्मान है, इसे हासिल करना देश की उपलब्धि है।

Rafael is 'Sardar' of fighter planes says Home Minister Anil Vij

महाराष्ट्र सरकार द्वारा कंगना रणौत के दफ्तर को अवैध निर्माण बताकर तोड़े जाने पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि किसी की कंस्ट्रक्शन अवैध भी है तो उसे चुन-चुन कर नहीं तोड़ा जा सकता। सरकार को एक कायदा बनाना चाहिए। 

विज ने सवाल किया कि क्या सरकार ने मुम्बाई की सारी अवैध कंस्ट्रक्शनं पर शिकंजा कसा है। अगर नहीं तो फिर कंगना रनौत की क्यों? क्योंकि कंगना ने सरकार के खिलाफ सच्चाई कही है, इसीलिए उसे निशाना बनाया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने यह कार्रवाई गुंडों की तरह की है।

---PTC NEWS---

Related Post