उम्मीदवारों के ऐलान से पहले ही हरियाणा के चुनावी दौरे पर राहुल गांधी
Arvind Kumar
March 28th 2019 03:59 PM --
Updated:
March 28th 2019 04:00 PM
करनाल। (डिंपल चौधरी) लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के ऐलान से पहले ही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा दौर पर आ रहे हैं। 29 मार्च को राहुल गांधी परिवर्तन बस यात्रा में शामिल होंगे। राहुल न केवल परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे, बल्कि अंबाला वाया नारायणगढ़ करनाल तक रोड शो करेंगे। जगाधरी, लाडवा और करनाल में राहुल गांधी की जनसभाएं प्रस्तावित हैं।