सरकार से बातचीत होने के बाद तैयार होगी आगली रणनीति, किसान मोर्चा लेगा सारे फैसला: टिकैत

By  Vinod Kumar November 20th 2021 05:56 PM

नई दिल्ली, हरप्रीत सिंह बंदेशा: तीनों कृषि कानूनों की वापसी किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून वापसी की घोषणा की है। एक बार सरकार से बातचीत शुरू हो जाए इसके बाद आगे की रणनीति तैयार होगी। सारे फैसले संयुक्त किसान मोर्चा ही लेगा कि आगे क्या करना हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि हमे दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे एक साल हो गया है। किसानों की हालत पहले से भी खराब है। हमारे 750 किसान शहीद हो चुके हैं। हर मोर्च पर किसानों ने बहुत संघर्ष किया है। अब केंद्र सरकार ने कहा हैं एमएसपी पर कमेटी बनाई जाएगी, लेकिन उसको पास किया जाना चाहिए। अलग अलग राज्यो के अलग अलग मुद्दे हैं, उन पर बात होनी चाहिए। इसमे किसी की कोई जीत नही ना ही हार है, मोर्चा आगे की रणनीति तय करेगा और मोर्चा मजबूत रहना चाहिए।

Related Post