राम रहीम को क्या मिल रही है जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट ???... विवाद पर क्या कहा हरियाणा के जेल मंत्री ने...

By  CHOHAN November 15th 2017 10:32 AM -- Updated: August 25th 2018 04:56 PM

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के विवाद पर जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार का ब्यान सामंने आया है। जेल मंत्री ने लगे सभी आरोपो को नकारा है।

जेल मंत्री का कहना है कि राम रहीम को बाकि कैदियों की तरह आम खाना दिया जाता है और परिजनों के मिलने का समय भी 20 मिनट ही है।

आपको बता दें कि जेल से शुक्रवार को बाहर आए कैदी ने यह खुलासा किया था कि राम रहीम के लिए रोजाना जेल में स्पेशल वाहन में खाना ले जाया जाता है और खाने की वीडियो भी नहीं बनती है। वहीं सामान्य कैदियों के मुकाबले राम रहीम से परिजनों की मुलाकात एक घंटे से ज्यादा समय तक होती है, जबकि बाकी कैदियों को सिर्फ 20 मिनट ही मिलते हैं। हालांकि जैन का यह भी दावा है कि जेल में अब तक किसी कैदी ने राम रहीम को नहीं देखा है। जब उसे विशेष सैल से बाहर लाया जाता है तो बाकी कैदियों को बैरक में बंद कर दिया जाता है।

Related Post