आज 12 बजे से रहेगी डॉक्टरों की हड़ताल, प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

By  Arvind Kumar June 17th 2019 10:15 AM

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के रेजिडेंट डॉक्टर्स भी इसमें शामिल होंगे और दोपहर 12 बजे से कल सुबह 6 बजे तक हड़ताल करेंगे।

Strike 1 आज 12 बजे से रहेगी डॉक्टरों की हड़ताल, प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

डॉक्टरों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर पड़ेगा। पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे अस्पतालों में उपचार ना मिलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था करने के लिए 12 बजे तक का वक्त दिया है। इसके बाद डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल के दौरान कैजुअल्टी, आईसीयू और लेबर रूम सहित आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा जाएगा।

Doctors Association 1 आज 12 बजे से रहेगी डॉक्टरों की हड़ताल, प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

डॉक्टरों की मांग है कि उनके साथ होने वाली हिंसा से निपटने के लिए केंद्रीय कानून बनाए जाए। अस्पतालों को सेफ जोन घोषित किया जाना चाहिए और इसके अलावा सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : बिहार में चमकी बुखार के बाद लू का कहर, 40 की मौत

—-PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post