पांच साल में इतनी बढ़ी अरविंद केजरीवाल की संपत्ति

By  Arvind Kumar January 22nd 2020 06:43 PM -- Updated: January 22nd 2020 06:44 PM

नई दिल्ली। पिछले पांच साल में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संपत्ति में एक करोड़ 30 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। इस दौरान उनकी नगदी में सात लाख 69 हजार रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी अरविंद केजरीवाल द्वारा भरे गए नामांकन पत्र के साथ दायर संपत्ति के ब्योरे से प्राप्त हुई है। [caption id="attachment_382290" align="aligncenter" width="700"]Rise in Arvind Kejriwal Assets After Becoming CM hn पांच साल में इतनी बढ़ी अरविंद केजरीवाल की संपत्ति[/caption] केजरीवाल की तरफ से संपत्ति के संबंध में जो हलफनामा दिया गया है, उसमें कुल 3.4 करोड़ रुपए की संपत्ति का उल्लेख है जो वर्ष 2015 की तुलना में 1.3 करोड़ रुपए अधिक है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय केजरीवाल ने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति की कीमत 2.1 करोड़ रुपए बताई थी। यह भी पढ़ेंजींद के आधा दर्जन से ज्यादा होटलों में छापेमारी इस बार के हलफनामे में केजरीवाल ने नगद 9 लाख 95 हजार 741 रुपए दर्शाये हैं जो पिछली बार दो लाख 26 हजार पांच रुपए ही था। अचल संपत्ति का मूल्य भी 2015 के 92 लाख रुपए से बढ़कर एक करोड़ 77 लाख रुपए हो गया। उनकी अचल संपत्ति के मूल्य में पिछले पांच साल के दौरान 85 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। ---PTC NEWS---

Related Post