बादल परिवार ने किया मतदान, सुखबीर बादल का दावा: इस बार SAD-BSP गठबंधन जीतेगा 80 से अधिक सीटें

By  Vinod Kumar February 20th 2022 01:49 PM -- Updated: February 20th 2022 05:24 PM

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल हलका लांबी में वोट डालने पहुंचे। आचार संहिता के कारण मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब देने से सुखबीर बादल ने इन्कार कर दिया। badal श्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि शिरोमणि अकाली दल-बसपा क्लीन स्वीप करेगी। बहुत अच्छे तरीके से चुनाव चल रहे हैं। अकाली दल-BSP की बहुत अच्छी लहर है। हम सरकार बनाएंगे औऱ बहुमत मिलेगा। हमें 80 से अधिक सीटें मिलेंगी।" पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि, हम पिछली तीन पीढ़ियों से मजबूती से पंजाब के साथ खड़े हैं। पूर्व मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन राज्य में बड़ी जीत हासिल करेगा। "आज लोग एक स्थिर, मजबूत सरकार चाहते हैं। एक सीमांत राज्य के रूप में पंजाब के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। मुझे यकीन है कि अकाली दल एक आजमाई हुई स्थानीय, क्षेत्रीय पार्टी के पक्ष में क्लीन स्वीप करने जा रहा है।" badal family वहीं, अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी ने मतदान के बाद कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र को कभी हल्का नहीं बल्कि अपना परिवार माना है। बता दें कि इस बार बिक्रम मजीठिया सिद्धू के खिलाफ अमृतसर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी इस बार मजीठा से पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

Related Post