सोनीपत में कांग्रेस और इनेलो कार्यकर्ता भिड़े, चार घायल

By  Arvind Kumar May 12th 2019 04:22 PM -- Updated: May 12th 2019 05:19 PM

सोनीपत। (जयदीप राठी) सोनीपत के एक गांव में मतदान के दौरान कांग्रेस और इनेलो के कार्यकर्ता भीड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थर, लाठी और ठंडे चले। भिड़ंत में घायल चार को सोनीपत के सिविल अस्पताल में लाया गया। चारों के सिर व पैर पर चोट लगी हुई है।

Sonipat Clash सोनीपत में कांग्रेस और इनेलो कार्यकर्ता भिड़े, चार घायल

घायल इनेलो कार्यकर्ताओं कुलदीप, जसमेर, सुरेन्द्र और संदीप ने बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं। घायलों ने पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस कर्मचारी कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की मदद कर रहे थे। वहीं कुलदीप नाम के इनेलो कार्यकर्ता तो आरोप है कि इस झड़प के दौरान उसकी सोने की चेन व 50 हज़ार रुपये भी छीन लिए गए।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा मतदान, अभी तक की वोटिंग में हिसार सबसे आगे

Related Post