गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में डेरा कार सेवा में गुप्त मीटिंग

By  Arvind Kumar August 12th 2021 12:35 PM

करनाल। करनाल में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में डेरा कार सेवा में गुप्त मीटिंग की गई। मीटिंग में गुरुनाम सिह चढूनी के नजदीकी किसान नेता उपस्थित रहे। मीडिया को भी मीटिंग के अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। मीडिया से बातचीत में गुरुनाम सिंह चढूनी ने कहा कि मैने कभी चुनाव लड़ने व कभी भी सीएम बनने का ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के मंच मैं जाऊँ या ना जाऊं क्या फर्क पड़ता है? कितने लोग होते हैं मंच पर, मंच का मैटर नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा काम किसान आंदोलन के लिए काम करना था अब वो किस दिशा में जाएगा ये पता नहीं।

यह भी पढ़ें- हुड्डा बोले- सरकार ने युवाओं को कॉपी, किताब और कलम छोड़कर आंदोलन करने को किया मजबूर

यह भी पढ़ें- फिर नए विवाद में घिरी भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट

वहीं उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को किसानों की तरफ से पिपली से एक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। ये यात्रा करनाल, पानीपत से आगे बढ़ती हुई , कुंडली बॉर्डर तक पहुंचेगी। चढूनी का कहना है कि इस यात्रा का यात्रा मकसद सरकार की तिरंगा यात्रा को जवाब है। वो भले ही तिरंगे का इस्तेमाल सत्ता के लिए करें पर किसान तिरंगे का सम्मान करते हैं।

Related Post