शिरोमणि अकाली दल का 99वां स्थापना दिवस आज, नेताओं-कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

By  Arvind Kumar December 14th 2019 11:55 AM

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल आज 99वां स्थापना दिवस मना रहा है। पार्टी का स्थापना दिवस अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही उत्साह से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया के अलावा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे रहे हैं।

Shiromani Akali Dal 99th Foundation Day Sri Akhand Paath Sahib Bhog Amritsar ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ 99ਵੇਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਆਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਾਏ ਗਏ ਭੋਗ

अपनी स्थापना के 100वें साल में एंट्री कर रहे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष का चुनाव भी आज ही होगा। दोपहर 1 बजे शिरोमणि कमेटी के तेजा सिंह समुद्री हॉल में शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधि सत्र होगा, इस दौरान पार्टी के प्रधान का चयन होगा।

Akali Dal 2 (1) शिरोमणि अकाली दल का 99वां स्थापना दिवस आज, नेताओं-कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अकाली दल के स्थापना दिवस और प्रधान के चयन के चलते आज पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली सहित कई दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में अकाली नेता श्री दरबार साहिब पहुंच रहे हैं।

Akali Dal 1 (1) शिरोमणि अकाली दल का 99वां स्थापना दिवस आज, नेताओं-कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

यह भी पढ़ें15 तक हरियाणा बीजेपी को मिल जाएगा नया अध्यक्ष, क्या बराला को ही मिलेगी कमान?

---PTC NEWS---

Related Post