लोकसभा चुनाव 2019: अकाली दल ने पंजाब में उतारे अपने पांच उम्मीदवार

By  Arvind Kumar April 1st 2019 03:30 PM

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने पंजाब में 5 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 5 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। अकाली दल ने खडूर साहिब से बीबी जागीर कौर, जालंधर से चरणजीत सिंह अटवाल, आनंदपुर साहिब से प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पटियाला से सुरजीत सिंह राखरा और फतेहगढ़ साहिब से दरबारा सिंह गुरु को मैदान में उतारा है।

Sukhbi-Singh-Badal सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 5 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

बता दें कि पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं। राज्य में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन है। 13 में से 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 10 पर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक अकाली दल शेष उम्मीदवारों की घोषणा भी बहुत जल्द कर देगा।

यह भी पढ़ें : पंजाब में भाजपा और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे चुनाव, सीटों का बंटवारा तय

Related Post