इलेक्ट्रिक वाहन में चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर हुआ और भी आसान

By  Arvind Kumar August 31st 2019 10:15 AM -- Updated: August 31st 2019 10:18 AM

करनाल। (डिंपल चौधरी) इलेक्ट्रिक वाहन में चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर और भी आसान हो गया है। वाहनों से निकलने वाले धुएं से उत्पन्न प्रदूषण को कम करने के लिए भारत सरकार के भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय की ओर से दिल्ली और अम्बाला के बीच नेशनल हाईवे पर 6 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर स्टेशन लगाए गए हैं। करनाल में ओएसिस पर्यटन केन्द्र पर सौर ऊर्जा आधारित स्लो इवी चार्जर का लोकार्पण शनिवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अरविंद गणपत सावंत ने किया।

Union Minister 1 इलेक्ट्रिक वाहन में चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर हुआ और भी आसान

लोकार्पण के बाद मंत्री अरविंद गणपत सावंत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने देश को प्रदूषण मुक्त करने का निर्णय लिया है। इसी को देखते हुए दिल्ली, अम्बाला राजमार्ग पर करनाल के अतिरिक्त अम्बाला, पीपली, पानीपत, समालखा तथा राई में ईवी चारजिंग स्टेशन स्थापित किये गए हैं। इस सुविधा से इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग के साथ- साथ उसमें बैठे यात्री व चालकों को कुछ पल आराम करने का अवसर भी मिलेगा। जिसमें वे जल-पान भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ का शुभारंभ, पात्र परिवार को मिलेंगे 6 हजार

मंत्री ने आगे कहा कि ईवी चार्जर स्टेशनों के लिए हरियाणा सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से भरपूर सहयोग मिला है। चार्जर स्टेशनों से पूरे देश में एक अच्छा संदेश जाएगा और प्रदूषण में भारी कमी आएगी, जिससे वातावरण स्वच्छ होगा और प्रदूषण भी घटेगा। उन्होंने ईवी चार्जर के संबंध में बताया कि चार्जर दो तरह के होंगें, मध्यम गति के एक चार्जर से एक साथ 3 गाड़ियां चार्ज की जा सकेंगी। जबकि दूसरे चार्जर से 2 गाड़ियां चार्ज हो सकेंगी।

---PTC NEWS---

Related Post