कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुनी गईं सोनिया गांधी, वोटरों का जताया आभार
Arvind Kumar
June 1st 2019 11:53 AM
नई दिल्ली। संसद के सेंट्रल हॉल में हुई कांग्रेस सांसदों की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया है। पार्टी के सभी 52 सांसद बैठक में मौजूद थे, जिन्होंने सोनिया गांधी के नाम पर मुहर लगाई। संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद सोनिया गांधी ने वोटरों का कांग्रेस को वोट करने के लिए धन्यवाद किया।