सोनिया गांधी पहुंची शिमला, प्रियंका गांधी व रॉबर्ट बाड्रा पहले से ही हैं छराबड़ा में

By  Arvind Kumar September 20th 2021 10:49 AM

शिमला। पंजाब की राजनीतिक गहमागहमी के बीच कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला पहुंची है। शिमला में उनका 2 से 3 दिन तक रहने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के घर छराबड़ा में रुकने वाली हैं।

यह भी पढ़ें -पत्नी को पेपर दिलाने ले जा रहा था पति, हादसे में दोनों की मौत

यह भी पढ़ें- फ्रांस से 24 ‘सेकेंड हैंड’ मिराज खरीदेगी वायुसेना, एयरफोर्स का बेड़ा होगा मजबूत

इसी बीच ये सूचना है कि राहुल गांधी भी शिमला पहुंच रहे है। पंजाब में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद राहुल गांधी शिमला आ सकते हैं। प्रियंका गांधी व उनके पति रोबर्ट बाड्रा पहले ही शिमला में हैं।

Related Post