नई पार्टी बनाने की चर्चाओं के बीच बराला का हुड्डा पर तंज

By  Arvind Kumar August 10th 2019 03:51 PM -- Updated: August 10th 2019 03:57 PM

टोहाना। (सतीश अरोड़ा) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा नई पार्टी बनाये जाने  पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास में क्षेत्रीय पार्टीयों का अंत हुआ है। फिर चाहे पूर्व मुख्यमंत्री देवी लाल हो बंसी लाल हो या चाहे भजन लाल।

Barala 2 नई पार्टी बनाने की चर्चाओं के बीच बराला का हुड्डा पर तंज

बराला शनिवार को पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुरजीत सिंह द्वारा कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने के प्रोग्राम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। बराला ने कहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद जिला में जो घोषणा की थी वो जल्द ही सभी पूरी हो जाएंगी।

यह भी पढ़ेंसोनिया-राहुल ने नए अध्यक्ष के चुनाव से अपने आप को किया अलग

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 18 अगस्त को एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। इस रैली के जरिए हुड्डा सत्ता परिवर्तन की हुंकार भरेंगे। हुड्डा के कई करीबी इशारा कर चुके हैं कि वो चुनाव से पहले नई पार्टी बना सकते हैं! हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है यह हुड्डा के बयान के बाद ही पता चल पाएगा।

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post