सुखबीर बादल की अपील, किसानों के मुद्दे पर विपक्षी दल हों एकजुट
Arvind Kumar
July 26th 2021 05:58 PM --
Updated:
July 26th 2021 06:01 PM
नई दिल्ली। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिअद-बसपा गठबंधन में संसद सत्र के पहले दिन से ही किसानों के मुददे को उठाया है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब और देश के किसानों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अन्य राजनीतिक दलों से भी अपील करते हैं कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हों कि अन्नदाता किसी भी तरह से कमजोर न हो।