सुखबीर बादल के इस ऐलान के बाद गरमाया पंजाब का राजनीतिक माहौल

By  Arvind Kumar March 15th 2021 09:48 AM

जलालाबाद। पंजाब में विधानसभा के चुनाव के लिए अभी एक साल का समय बाकी है लेकिन शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबाद में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। दरअसल पंजाब मंगदा हिसाब मुहिम के तहत सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

Punjab Vidhansabha Election 2022 सुखबीर बादल के इस ऐलान के बाद गरमाया पंजाब का राजनीतिक माहौल

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पहले उम्मीदवार की घोषणा कर रहा हूं। सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे।"

यह भी पढ़ें- हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर बोले अभय- प्रदेश में जन्म लेने वाला हर बच्चा 1 लाख का कर्जदार

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी 28 को करेंगे मन की बात, लोगों से मांगे सुझाव

Sukhbir Singh Badal Photo सुखबीर बादल के इस ऐलान के बाद गरमाया पंजाब का राजनीतिक माहौल

वहीं इस दौरान उन्होंने पंजाब की कैप्टन सरकार पर भी जमकर हमला बोला। सुखबीर बादल ने कहा कि चार साल से पंजाब में कोई विकास नहीं हुआ है। कांग्रेस ने पंजाब को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को चुनौती दी है कि वे राज्य के लोगों को अपने किसी एक काम के बारे में बताएं। सुखबीर बादल ने कहा कि कैप्टन ने पवित्र गुटका साहिब पर झूठी शपथ लेकर उसे अपवित्र किया है।

Punjab Mangda Jawaab rally सुखबीर बादल के इस ऐलान के बाद गरमाया पंजाब का राजनीतिक माहौल

सुखबीर बादल ने राज्य की जनता से वादा किया कि अकाली दल की सरकार बनते ही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क को आधा किया जाएगा। तीनों कृषि कानून निरस्त किए जाएंगे। साथ ही सब्जियों, फलों और दूध के लिए MSP घोषित किया जाएगा।

Related Post