सिरसा में 17 को होगी अकाली दल की रैली, सुखबीर सिंह बादल करेंगे शिरकत
सिरसा। (सुरेंद्र सावंत) आगामी 17 फरवरी को सिरसा की अनाजमंडी में शिरोमणि अकाली दल की रैली होने जा रही है। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरभान मेहता ने कहा कि यह रैली प्रदेश व देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम करेगी। इस रैली में अपार जनसमूह उमड़ेगा और अपनी राजनीतिक जागरूकता का परिचय देगा। वीरभान मेहता आज क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को रैली का निमंत्रण दे रहे थे। इन गांवों में पहुंचने पर वीरभान मेहता और उनके साथ अन्य अकाली नेताओं का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
आपको बता दें कि अनाज मंडी ने होने जा रही इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल हरियाणावासियों के लिए पार्टी की नीतियों का ऐलान करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।