CAA पर ट्वीट के बाद परिणिति चोपड़ा को ब्रांड एंबेसडर से हटाने पर सुरजेवाला ने घेरी सरकार

By  Arvind Kumar December 19th 2019 03:13 PM -- Updated: December 19th 2019 03:15 PM

चंडीगढ़। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इस कानून को लेकर अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने से हर बार यही होता रहे तो कैब को भूल जाइये। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है? यह बर्बर है।

इसे लेकर रणदीप सुरजेवाला ने सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि खट्टर साहब हरियाणा की बेटियां पढ़ी लिखी भी हैं, समझदार भी और अपने विचार व्यक्त करने का साहस रखने वाली भी। उन्हें ब्रांड एंबेसडर से हटा कर और बोखला कर आप उनकी आवाज़ नहीं दबा सकते। उन्होंने आगे पूछा कि जजपा इस बारे चुप क्यों है? कितनों की आवाज दबाओगे और आखिर कब तक?

यह भी पढ़ेंप्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कुछ इलाकों में मोबाइल सेवा बंद, 18 मेट्रो स्टेशन भी किए बंद

---PTC NEWS---

Related Post