अनलॉक-1 के तहत गाइडलाइन के साथ सोमवार से खुलेंगे धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्स: डिप्टी सीएम
Arvind Kumar
June 6th 2020 06:59 PM
चंडीगढ़। राज्य सरकार ने प्रदेश में 8 जून से अनलॉक-1 के तहत सामाजिक दूरी की पालना के साथ धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्स खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए फरीदाबाद और गुरुग्राम में अभी धार्मिक संस्थानों और शॉपिंग मॉल्सा को नहीं खोला जाएगा। यह जानकारी आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से तीन विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें धार्मिक संस्थानों, शॉपिंग मॉल्सय और रेस्टोरेंट को खोलने को लेकर चर्चा हुई।